Tuesday, February 24, 2026

Country Made Pistol Arrested: देशी कट्टे से लोगों को धमकाने वाला पूर्व नेता गिरफ्तार

Must Read

Country Made Pistol Arrested दुर्ग (छत्तीसगढ़): भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र में देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सूबेदार सिंह यादव के रूप में हुई है, जो समाजवादी पार्टी का पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुका है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अनुनय कान्वेंट का जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

घटना का पूरा विवरण:

दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को वैशाली नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि जवाहर नगर स्थित मां शारदा ट्रेडर्स के पास एक व्यक्ति हथियार लेकर आम लोगों को धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई।

सीआईएल अंतर कंपनी पॉवरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग टूर्नामेंट 2025-26 का सफल समापन डब्ल्यूसीएल मुख्यालय, नागपुर में

मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को चारों ओर से घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूबेदार सिंह यादव पिता रामजीत सिंह (उम्र 52 वर्ष) बताया। वह कैलाश नगर थाना जामुल का निवासी है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This