पार्षद के भूख हड़ताल में बैठने की चेतावनी से नगर निगम प्रशासन में खलबली, जोन प्रभारी ने बना डाला फर्जी विकास की सूची? पढ़े पूरी खबर…

Must Read

पार्षद के भूख हड़ताल में बैठने की चेतावनी से नगर निगम प्रशासन में खलबली, जोन प्रभारी ने बना डाला फर्जी विकास की सूची? पढ़े पूरी खबर…

कोरबा :- नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद अजय गोंड़ 25 सितम्बर को नगर निगम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठने वाले हैं इसकी खबर हमारे द्वारा प्रमुखता के साथ प्रकाशन किया गया खबर प्रकाशन के बाद नगर प्रशासन कोसाबाड़ी जोन के प्रभारी आर. के.महेश्वरी द्वारा वार्ड क्रमांक 32 रिस्दी के विकास कार्यों की सूची लेकर एक कर्मचारी को लेकर पार्षद अजय गोंड़ के पास भेजा गया और उस सूची पर पावती देने को बोला गया लेकिन सूची देखने के बाद पार्षद द्वारा पावती देने से मना कर दिया!

जोन प्रभारी पर पार्षद ने लगाये हैं गंभीर आरोप…

अजय गोंड़ ने बताया की नगर निगम के कर्मचारी द्वारा मेरे वार्ड की विकास सूची लाई गई हैं उस सूची में वार्ड क्रमांक 33 रामपुर और वार्ड क्रमांक 28 राजेन्द्र प्रसाद नगर क्षेत्र के कामों को बताया गया है और उस सूची में जो काम शुरू नहीं हुआ है उस काम को प्रगति में बताया जा रहा है यही नहीं जो काम आधा अधूरा है उसे पूर्ण बता रहे हैं कोसाबाड़ी जोन के जोन प्रभारी आर. के.महेश्वरी अपनी नाकामी छुपाने के लिए वार्ड क्रमांक 32 रिस्दी के विकास कार्यों की फर्जी सूची बनाकर नगर निगम कोरबा के आयुक्त और जिला प्रशासन को गुमराह करने में लगे हैं!

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This