Tuesday, February 24, 2026

Corruption case: बलौदाबाजार में बड़ा खुलासा, श्रम अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप साबित

Must Read

Corruption case रायपुर, 27 अक्टूबर 2025 (वेदांत समाचार): छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। बलौदाबाजार में पदस्थ श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कोरबा में मुख्यमंत्री साय का अल्प प्रवास, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

सूत्रों के अनुसार, कौशिक पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अवैध वसूली और अनियमितताओं के आरोप लगे थे। इन शिकायतों के आधार पर श्रम आयुक्त, छत्तीसगढ़ ने 24 अक्टूबर को एक जांच समिति का गठन किया था।

समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में आरोपों को सत्य पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर श्रम निरीक्षक कौशिक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया गया है।

Bemetra Accident : बेमेतरा में तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, पांच को रौंदा, एक की मौत

निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा और उनका मुख्यालय श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर (अटल नगर) निर्धारित किया गया है।

श्रमायुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार संबंधी किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में विस्तृत जांच आगे भी जारी रहेगी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, संबंधित अधिकारी और जिला पदाधिकारियों को आदेश की सूचना भेज दी गई है और अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    Latest News

    CG Police News : छत्तीसगढ़ के इन दो बड़े शहरों में अब कलेक्टर नहीं, पुलिस कमिश्नर के पास होगी असली ताकत

    CG Police News , रायपुर — छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था के ढांचे में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री...

    More Articles Like This