ट्रेन से कटकर निगम के इंजीनियर की पत्नी की मौत

Must Read

Corporation’s engineer’s wife dies after being hit by a train

रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में सुबह ट्रेन से कटकर नगर निगम के इंजीनियर की पत्नी की मौत हो गई। टिकरापारा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला एक्टिवा से खम्हारडीह थाना क्षेत्र के पार्वतीनगर फाटक पहुंची। वहां एक्टिवा खड़ी करने के बाद राइट साइड में जाकर ट्रेन के सामने आकर कट गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

खम्हारडीह थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि मृतक महिला गीतांजली सिन्हा यश विहार कॉलोनी मोतीनगर टिकरापारा की रहने वाली है। वह एक्टिवा में पार्वतीनगर फाटक के पास पहुंची और ट्रेन से कटकर उसकी मृत्यु हो गई।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This