कार्यालय में कुर्सी को लेकर हुआ विवाद, शख्स ने अपने सहकर्मी को मारी गोली

Must Read

कार्यालय में कुर्सी को लेकर हुआ विवाद, शख्स ने अपने सहकर्मी को मारी गोली

हरियाणा के गुरुग्राम में एक वित्तीय कंपनी के कर्मचारी ने रमाडा होटल के पास स्थित कार्यालय में कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने सहकर्मी को गोली मार दी. यह जानकारी गुरूग्राम पुलिस ने दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इधर, पीड़ित की पहचान गुरुग्राम सेक्टर नौ स्थित की फिरोज गांधी कॉलोनी के निवासी विशाल (23) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद विशाल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, विशाल ने आरोप लगाया कि जब वह सड़क पर चल रहा था, तो अमन पीछे से आया और उसने पिस्तौल से उस पर गोली चला दी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। विशाल ने अपने बयान में कहा कि उसके कार्यालय में कुर्सी को लेकर अपने ही सहकर्मी अमन जांगड़ा से मंगलवार को बहस हो गई थी, जिसके कारण उस पर हमला किया गया।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This