नियंत्रित मारुति बलेनो कार जा घुसी सड़क किनारे नाली में, नहीं हुई कोई जनहानि

Must Read

Controlled Maruti Baleno car entered roadside drain, no casualties

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह विकास नगर कॉलोनी में मारुति बलेनो कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे नाली में जा घुसी। सुखद पहलू रहा कि एक बड़ा हादसा टल गया अन्यथा चालक और सडक़ पर चल रहे लोग आहत हो सकते थे।

जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा मुख्य मार्ग से विकास नगर कॉलोनी की ओर जा रही तेज रफ्तार बलेनो कार सीजी 12 बीडी 3167 अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे नाली में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की कार तेज रफ्तार मिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे नाली में जा घुसी। अगर यह नाली नहीं होती तो कार निश्चित रूप से शिव मंदिर प्रांगण के बाउंड्री वॉल से टकरा जाती।जिससे कार चालक को भी चोट आ सकती थी।

फिलहाल कार ही क्षतिग्रस्त हुई है, किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। कार को नाली से निकालने की मशक्कत की गई। शिव मंदिर चौक मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसके अलावा फोरलेन निर्माण का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में विकास नगर कॉलोनी आने जाने वालों को वाहन चलाने में ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा वे अपने साथ-साथ अन्य लोगों का भी नुकसान कर सकते हैं।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This