DGP से मिलने जाएंगे कांग्रेसी:भूपेश बघेल के काफिले पर हमला और लाठीचार्ज की करेंगे शिकायत, सभी जिले में सीएम-गृहमंत्री का पुतला जलाएंगे

Must Read

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला और भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में गुरुवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिलेंगे। इन घटनाओं की जांच की मांग करेंगे।

भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और 150 से ज्यादा कांग्रेसियों पर एफआईआर के विरोध में भी कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करेगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला हुआ था।

विधायक देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के युवाओं को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने 24 अगस्त को दुर्ग में एक दिन का धरना प्रदर्शन आयोजित किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उस प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। वो भिलाई तीन स्थित अपने आवास से दोपहर एक बजे निकले थे।

रास्ते में सिरसा गेट के पास बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन के लोग विशेष संप्रदाय के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सुरक्षा अधिकारी का आरोप है कि, पूर्व सीएम के काफिले को सिरसा गेट पर प्रदर्शनकारियों ने रुकवा लिया।

जब वो गाड़ी से उतर प्रदर्शनकारियों से बात करने गए, तो अभद्र नारे लगाने लगे। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका तो धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व सीएम को सुरक्षित तरीके से उनकी गाड़ी में बैठाया और वहां से दुर्ग के लिए रवाना हो गए।

भिलाई में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था।

दो दिन पहले भिलाई में भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। धरना स्थल से सभी को खदेड़ा गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिससे जामुल थाना प्रभारी की नाक पर चोट आई थी।

इस बीच भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए लिखा कि, एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें। सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे ही कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें।

दरअसल, मंगलवार को भिलाई सिरसा गेट के पास जमा होकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से सभी भिलाई-3 थाना घेरने जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। दुर्ग एसपी के मुताबिक बिना परमिशन कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This