राजीव भवन में कांग्रेसियों ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को किया याद

Must Read

राजीव भवन में कांग्रेसियों ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को किया याद

छत्तीसगढ़ जगदलपुर गांधी जी ने पूरी दुनिया को अपने विचारों से प्रभावित किया उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर कई किताबें भी लिखीं जो हमें आज भी जीवन की नई राह दिखाती हैं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शहीद दिवस गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद कर नमन किया।

तत्पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अविस्मरणीय योगदान से पूरी दुनिया सुपरिचित है। जीवन पर्यन्त देशवासियों के लिए आदर्श नायक तथा अहिंसा की राह पर चलते हुए देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति दिलाने वाले गांधी जी ने पूरी दुनिया को अपने विचारों से प्रभावित किया उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर कई किताबें भी लिखीं जो हमें आज भी जीवन की नई राह दिखाती हैं क्योंकि उनके ये अनुभव, उनका अहिंसा का सिद्धांत, उनके विचार आज भी उतने ही सार्थक हैं जितने उस दौर में थे। उनके जीवन के तीन महत्वपूर्ण सूत्र थे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This