छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Must Read

Congressmen celebrated the appointment of Chhattisgarh Health Minister TS Singhdev as Deputy Chief Minister

जगदलपुर। कांग्रेस हाईकमान द्वारा छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी एस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जगदलपुर में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दिखा।

मंत्री टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित कांग्रेस पार्टी के राजीव कांग्रेस भवन प्रांगण में कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर, जिन्दाबाद का उदघोष करते हुए आतिशबाजी कर लोगों का मुंह मीठा कराया गया।

कांग्रेस हाई कमान के द्वारा टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा मीडिया के समक्ष अपने नेता को शुभकामनाएं प्रेषित किए और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर आगामी 2023 की विधानसभा मे 75 सीट से भी अधिक लाने की बात कही।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This