बिलासपुर में लॉन्च हुआ कांग्रेस का थीम सॉन्ग, प्रियंका गांधी ने माता महामाया का किया संस्मरण

Must Read

बिलासपुर में लॉन्च हुआ कांग्रेस का थीम सॉन्ग, प्रियंका गांधी ने माता महामाया का किया संस्मरण

बिलासपुर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने पुलिस मैदान में चुनावी सभा को संबाेधित किया। संबोधन से पहले उन्होंने कांग्रेस का थीम सांग लांच किया। थीम सांग में राज्य सरकार द्वारा पांच वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की तस्वीर दिखाई है। राजीव गांधी न्याय योजना से लेकर गोधन न्याय योजना सहित महत्वपूर्ण योजनाओं की झलक दिखाई गई है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर में आयोजित चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मां महामाया, अरपा मैया के जयकारों से की। उन्होंने यहां खैरागढ़ में की गई घोषणाओं को एक बार फिर दोहराया है।

भाषण शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने रतनपुर स्थित मां महामाया और छत्तीसगढ़ महतारी का स्मरण किया। गुरुघासीदास की पावन धरा को नमन करते हुए पहली बार बिलासपुर प्रवास पर आने का जिक्र करते हुए खुशी का इजहार भी किया।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This