कांग्रेस ने पूर्व विधायक समेत 38 पदाधिकारियों को किया निलंबित

Must Read

Congress suspended 38 office bearers including former MLA

कांग्रेस ने आज शुक्रवार को सख्ती बरतते हुए 38 पदाधिकारियों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। गुजरात कांग्रेस ने कहा कि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 38 पदाधिकारियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। पार्टी संयोजक ने बताया कि गुजरात कांग्रेस की अनुशासन समिति ने इस महीने दो बार बैठक की और अब तक 95 लोगों के खिलाफ 71 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

बताया गया कि अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आठ कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई है।” सुरेंद्रनगर जिला अध्यक्ष रायभाई राठौड़, नर्मदा जिला अध्यक्ष हरेंद्र वलंद और नांदोद के पूर्व विधायक पी. डी. वसावा उन 38 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महज 17 सीटें जीतीं थी। भारतीय जनता पार्टी ने 182 सदस्यीय सदन में रिकॉर्ड 156 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This