कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा पर कसा तंज

Must Read

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा पर कसा तंज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता पक्ष ये नहीं चाहता कि हर कोई बराबरी से चुनाव लड़े इसलिए विपक्ष को कम चुनावी चंदा मिला और हमें जो मिला वो हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए और ये लोकतंत्र की हत्या है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। खरगे ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए चुनाव एक बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा आज स्वायत एजेंसियों पर सरकार का कंट्रोल है और वो अपने मन से कार्रवाई कर रहे हैं। इसी के साथ खरगे ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कारण चुनावी बॉन्ड पर बड़ी सच्चाई सामने आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता पक्ष ये नहीं चाहता कि हर कोई बराबरी से चुनाव लड़े इसलिए विपक्ष को कम चुनावी चंदा मिला और हमें जो मिला वो हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए।

खरगे ने ये भी कहा कि भाजपा को कितना कैश में चंदा मिला इसका कोई हिसाब नहीं है। भाजपा का हर जगह एकाधिकार देखने को मिल रहा है, चाहे विज्ञापन हो या कुछ और। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास प्रचार करने का भी पैसा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अगर ये होगा तो कैसे विपक्ष चुनाव लड़ पाएगा।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This