कांग्रेस पार्टी को लगा झटका,राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Must Read

कांग्रेस पार्टी को लगा झटका,राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

अहमदाबाद: 2024 लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लगा है। अहमदाबाद ईस्ट से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए राेहन गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रोहन गुप्ता ने 16 मार्च को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट पर पिता के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए लड़ने से मना कर दिया था। रोहन गुप्ता को कांग्रेस पार्टी ने 12 मार्च को अहमदाबाद पूर्व सीट से उम्मीदवार बनाया था। बेटे की उम्मीदवारी के बाद पिता राजकुमार गुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

दस्तावेजीय प्रमाण में भी कार्यवाई के बजाय अधिकारियों की मनमानी? कलेक्टर आदेश को किया दरकिनार?

इसके बाद उनके अस्वस्थ्य होने जानकारी सामने आई थी। इसके बाद रोहन गुप्ता ने पार्टी का आभार व्यक्त करते लड़ने से मनाकर दिया था। इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही थीं। रोहन गुप्ता पूर्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया और आईटी विभाग के प्रमुख रह चुके हैं। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी थे। रोहन गुप्ता ने पार्टी छोड़ने के पीछे कांग्रेस से जुड़े एक नेता को जिम्मेदार बताया है। गुप्ता ने लिखा है वामपंथी माइंडसेट के उस नेता ने सनातन धर्म के अपमान पर पार्टी को बोलने नहीं दिया।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This