कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष व उनके पति पर जानलेवा हमला किया गया

Must Read

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष व उनके पति पर जानलेवा हमला किया गया

कांग्रेस नेता और भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष व उनके पति पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में दोनों कांग्रेस नेता बुरी तरह से घायल हो गए हैं। दोनों को लहूलुहान स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। शबिस्ता के पति आसिफ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और उनके पति पर हमला करने वाले दोनों युवक PFI के सदस्य रह चुके हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है। नेता प्रतिपक्ष पर हमला करने वाले आरोपी श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ ASI महमूद के बेटे बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This