कांग्रेस ने नारी न्याय योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देने की दी गारंटी, जल्द ही फार्म भरवाने की भी तैयारी

Must Read

छत्‍तीसगढ़ में महिलाओं की सरकार बनाने में अहम भूमिका रहती है, जो विधानसभा चुनाव के नतीजे से सबके सामने आ चुका है। महिलाओं की निर्णायक भूमिका रहती है। यही कारण है कि चुनाव से पहले सभी पार्टियों की रणनीति तैयार होने लगती है। महिलाओं के लिए तमाम वादे और योजनाओं की घोषणा होती है, जिससे मतदान के रूप में उनका आशीर्वाद मिल सके। लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक है, फिर से महिलाओं पर सभी पार्टियां केंद्रित हो गई हैं।

भाजपा महतारी वंदन योजना शुरू करके महिलाओं को अपने पक्ष में लाने की शुरुआत पहले ही कर चुकी है। भाजपा को इसका फायदा विधानसभा चुनाव में मिल चुका है। लोकसभा चुनाव में भी इसे भुनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रत्येक माह एक हजार रुपये की राशि आनी शुरू भी हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने में महतारी वंदन योजना की अहम भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस ने भी महतारी वंदन योजना की भांति नारी न्याय योजना के तहत बीपीएल महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देने की गारंटी दी है। इसके लिए जल्द ही फार्म भरवाने की भी तैयारी जा रही है। एक लाख रुपये देने की घोषणा कर कांग्रेस ने महिलाओं को साधने का पूरा प्रयास किया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में दो करोड़ पांच लाख 13 हजार 252 मतदाता हैं। इनमें से एक करोड़ एक लाख 80 हजार 405 पुरुष तथा एक करोड़ तीन लाख 32 हजार 115 महिला मतदाता हैं। प्रदेश में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले डेढ़ लाख से अधिक है। यही वजह है कि दोनों राष्ट्रीय दल महिला मतदाताओं को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटे हैं।

Latest News

पुलिस की आंख में मिर्ची पावडर डालकर भागा था,परपा पुलिस ने भेजा जेल.

*दन्तेवाड़ा कोर्ट पेशी से वापस लाते समय पुलिस की आँखों में मिर्ची पाउडर झोंककर फरार होने वाले बाईक चोर...

More Articles Like This