कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आप में हुए शामिल

Must Read

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आप में हुए शामिल

चंडीगढ़- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है क्योंकि पंजाब से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी और राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। चब्बेवाल (54) ने कहा कि उन्होंने होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के तौर पर भी इस्तीफा दे दिया है। प्रमुख दलित नेता चब्बेवाल पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उपनेता थे। वह यहां आप में शामिल हुए और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

चब्बेवाल एक सप्ताह के भीतर आप में शामिल होने वाले पंजाब से कांग्रेस के दूसरे नेता हैं। बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी हाल ही में आप में शामिल हुए थे। आप की प्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चब्बेवाल के शामिल होने से पार्टी और मजबूत हुई है। आप ने मान द्वारा चब्बेवाल के स्वागत की तस्वीरों को भी पोस्ट किया। आप के पोस्ट में कहा गया है ‘‘ भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर विधायक चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और पार्टी की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई।’’

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This