भारत के इस राज्य में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि खबर के बाद मुर्गा और अंडा के सेवन में असमंजस की स्थिति

Must Read

भारत के इस राज्य में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि खबर के बाद मुर्गा और अंडा के सेवन में असमंजस की स्थिति

रांची – बोकारो के बाद अब रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है इस खबर के बाद मुर्गा और अंडा खाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।बर्ड फ्लू अत्यन्त संकामक विषाणुजनित रोग हैं, जो घरेलू एवं जंगली पक्षियों को संकमित करता है। H5N1, H5N3, H5N7, H5N8 आदि Avian Influenza Type-A विषाणु के अनेक सबटाईप हैं, जो पक्षियों में इस रोग के कारक है।

प्रायः सितम्बर से फरवरी माह तक इस रोग के संक्रमण की घटना पाई जाती है। इस रोग के संचरण एवं प्रसार संकमित पक्षियों के बीट एवं श्वसन स्राव के सम्पर्क में आने से होता है। दूषित दाना-पानी, दूषित वर्तन एवं औजारों से भी इस रोग का प्रसार होता है।

प्रवासी पक्षियों, विशेष रूप से जलीय पक्षी इस विषाणु के प्राकृतिक पोषक एवं स्रोत हैं। इन पक्षियों में रोग के लक्षण परिलक्षित नहीं होते हैं, परन्तु इनके द्वारा मुख्य रूप से मुर्गियों एवं टर्की में रोग का संचरण होता है। बत्तख एवं हंस भी इस विषाणु से संकमित होते हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This