कम्प्यूटर ऑपरेटर ने किया फर्जीवाड़ा? एक नहीं दो – दो पंजीयन…

Must Read

कम्प्यूटर ऑपरेटर ने किया फर्जीवाड़ा? एक नहीं दो – दो पंजीयन…

रायपुर – सक्ती जिले में धान खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है। फर्जी रकबा पंजीयन कर शासन को लाखों करोड़ों रुपए की क्षति सिर्फ और सिर्फ सक्ती जिला पहुंचा रही है। ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है जहां अपने सगे को लाभ पहुंचाने कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्रबंधक ने अपने ही करीबी रिश्तेदार का दो बार पंजीयन कर दिया।

B.Ed की क्लास या खेती की पाठशाला? कपूर चंद को किसने पहुंचाया दोहरा लाभ? क्या पटवारी सहित अन्य दोषियों पर होगी FIR?

पूरा मामला खरीदी केंद्र बरपाली का है। इस पूरे मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रबंधक/ खरीदी प्रभारी और किसान की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है जिन्होंने फर्जी पंजीयन कर शासन को चुना लगाया है। इस मामले में खरीदी प्रभारी/ संस्था प्रबंधक रूपेंद्र जायसवाल मीडिया को जानकारी देने से बच रहे हैं। रूपेंद्र जायसवाल से इस मामले में जानकारी चाहने संपर्क किया गया तो कॉल रिसीव नहीं किया जा रहा है।

हालाकि इस षड्यंत्र के पीछे किसका हाथ है इसका खुलासा तो जांच के बाद ही होगा। जल्द ही इस मामले की लिखित शिकायत प्रशासन और पुलिस से को जाएगी।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This