आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ परियोजना अधिकारी से हुई शिकायत

Must Read

Complaint lodged against Anganwadi worker to project officer

जैजैपुर:- जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत सेक्टर ओड़ेकेरा के आश्रित ग्राम जुनवानी में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी जोरों पर है अपने हिसाब से आंगनबाड़ी केंद्र आती है और अपने हिसाब से जाती है।शासन के नियमों को दरकिनार कर अक्सर केंद्र से गायब रहती है। शासन बच्चों सुपोषण करने के लिए महिला बाल विकास विभाग में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन वहीं आंगनबाड़ी में पढ़ रहे बच्चों को कार्यकर्ता द्वारा पौष्टिक आहार न देकर दुकान से कुरकुरे, नमकीन आदि खिलाकर घर भेज देती है।तो वहीं दिनांक 18/03/2024 को बिना छुट्टी के पूर्ण रूप से बंद था।जिसकी शिकायत गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता संतोष लहरे ने परियोजना अधिकारी जैजैपुर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने शिकायत किया है।


शिकायत में आगे बताया कि कार्यकर्ता द्वारा उपस्थिति से ज्यादा बच्चों का हाजिरी भी चढ़ाती है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कार्यकर्ता के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

शिकायत मिला है पर्यवेक्षक को जांच करने के लिए बोल दिया हूँ जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुष्पलता अग्रवाल
परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जैजैपुर

प्रतिदिन लगभग 7-8 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र आते हैं अगर उपस्थिति पंजी को चेक किया जाय तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

संतोष लहरे शिकायत कर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This