रैपर हनी सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, लगाए गए ये संगीन आरोप

Must Read

Complaint filed against rapper Honey Singh in the police station, these serious allegations were made

रैपर हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। एक इवेंट ऑर्गनाइजर ने हनी सिंह पर किडनैपिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता का नाम विवेक रमन है, जिन्होंने लिखित में पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि हनी सिंह और उनके साथियों ने इवेंट ऑर्गेनाइजर का अपरहरण किया और प्रताड़ित किया है। हाल में ही हनी सिंह गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी चर्चा में थे।

मुंबई पुलिस ने बताया कि, ‘विवेक रमन, एक इवेंट कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग, बंदी बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवेक रमन ने शिकायत में बताया है कि हनी सिंह और कुछ लोगों ने उन्हें किडनैप करके मुंबई के एक होटल में बंदी बनाया। फिर उनके साथ मारपीट की।’

क्यों हुआ हनी सिंह और इवेंट ऑर्गनाइजर के बीच झगड़ा?

बुधवार, 19 अप्रैल को दर्ज कराई गई इस शिकायत के मुताबिक, शिकायतकर्ता रमन ने 15 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। रैपर भी इस इवेंट का हिस्सा थे। मगर पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस विवाद के बाद हनी सिंह और उनके साथियों ने उन्हें अगवा कर लिया और उन्हें प्रताड़ित किया।

Latest News

दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी का बड़ा एलान, केजरीवाल के लिए किया ‘त्याग’; वजह है खास

 राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की...

More Articles Like This