Tuesday, February 24, 2026

Compassionate Appointment: शहीद को सम्मान: एएसपी गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा अब डीएसपी, पुलिस अकादमी में करेंगी ज्वाइन

Must Read

Compassionate Appointment रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद डिप्टी कमांडर (एएसपी) आकाश राव गिरपुंजे के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शहीद एएसपी की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को राज्य शासन द्वारा डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

Bilaspur Accident : बिलासपुर में दिवाली की रात हादसा सड़क पर स्कूटी में लगी आग, VIDEO वायरल

राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, स्नेहा गिरपुंजे की पोस्टिंग पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में की गई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस मामले को ‘विशेष प्रकरण’ मानते हुए स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया था।

Weather Alert on Diwali: बारिश और आंधी से सजेगी दिवाली! मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे ने सुकमा जिले में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से देश के लिए शहादत दी थी। सरकार का यह कदम शहीद अधिकारी के सर्वोच्च बलिदान और उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    Latest News

    राशन वितरण में देरी पर फूटा संचालकों का गुस्सा, वेयरहाउस में कर्मचारियों से हाथापाई; तहसीलदार ने दिया आश्वासन

    कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पिछले कुछ समय से पटरी से उतरी हुई...

    More Articles Like This