Sunday, November 9, 2025

KORBA:CM के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी पर व्याख्याता निलम्बित, देखें आदेश

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

/कोरबा। महंगाई भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना कोरबा जिले के एक शिक्षक को भारी पड़ गया। DPI ने तत्काल प्रभाव से व्याख्याता को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

पिछले दिनों राज्य सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50% महंगाई भत्ता राज्यकर्मियों का किया था। हालांकि राज्य सरकार की इस घोषणा से शिक्षक व कर्मचारी खुश नहीं थे। अलग-अलग तरीकों से शिक्षकों ने इसका विरोध भी जताया था।

कोरबा जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी विकासकंड करतला में पदस्थ व्याख्याता नित्यानंद यादव ने इस मुद्दे पर फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर किये इस पोस्ट पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और नित्यानंद यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। व्याख्याता नित्यानंद यादव को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला जांजगीर-चाम्पा अटैच किया गया है।

Latest News

भाजपा हसौद मंडल में SIR-2025 निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न, ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन

हसौद। भारतीय जनता पार्टी हसौद मण्डल द्वारा 9 नवम्बर को दोपहर 1 बजे मंडी प्रांगण हसौद में SIR-2025 निर्वाचन...

More Articles Like This