Friday, January 16, 2026

कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने लगाई फांसी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर. राजधानी  के कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कर्मचारी का शव उसके घर के कमरे में मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उच्च अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम प्रदीप उपाध्याय था. प्रदीप रायपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ था और पुरानी बस्ती में रहता था. आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर विकासखंड को दी 3.46 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

जगदलपुर, 15 जनवरी 2026/ नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय विधायक और...

More Articles Like This