आगजनी में घायल हुए मरीजों का हाल जाने पहुंचे कलेक्टर संजीव झा, मरीजों के परिजनों को दी सांत्वना

Must Read

Collector Sanjeev Jha reached to know the condition of the patients injured in arson

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर नगर निगम के कमर्शियल कंपलेक्स में आज दोपहर भीषण आगजनी की घटना हुई जिसमें एक बैंक कर्मचारी सहित तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। वही कुछ लोग घायल भी हुए है। मामले पर सांसद ज्योत्सना महंत ने शोक प्रकट किया है।

कोरबा मे आज दोपहर हुए भीषण आगजनी में करीब 10 मरीज घायल हो गए। जिसमें 7 मरीजों को उपचार के लिए शहर के श्वेता नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है। यहां एक मरीज की अत्याधिक दम घुटने से हालत गम्भीर बनी हुई है वहीं अन्य मरीजों का उपचार जारी है। मौके पर करीब 4 घंटे डटकर राहत बचाव कार्य को संपादित करने के बाद कोरबा कलेक्टर संजीव झा, एसपी यू उदय किरण, निगमायुक्त प्रभाकर पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ एस एन केसरी श्वेता नर्सिंग होम पहुंचे यहां उन्होंने मरीजों का हाल जाना और मरीजों के परिजनों को सांत्वना दी।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This