मोहरा एनीकट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Must Read

मोहरा एनीकट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर  आरा ने नगरीय क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने आवश्यक सुधार कार्य करने अधिकारियों को दिए निर्देश

सूरजपुर- कलेक्टर  इफ्फत आरा ने जल संसाधन विभाग द्वारा रेंड नदी में बनाए गए मोहरा एनिकट का निरीक्षण किया। एनीकट का पानी नगर पालिका सूरजपुर एवं नगर पंचायत बिश्रामपुर को पीने के पानी के लिए सप्लाई किया जाता है। एनीकट में जलस्तर कम होने के कारण दोनों नगरीय क्षेत्रों में पानी की समस्या हो रही है जिसके निराकरण के लिए कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग एवं नगर पालिका सूरजपुर, नगर पंचायत बिश्रामपुर के अधिकारियों को आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए जिससे आगामी गर्मी में पानी की समस्या ना हो।

नगरीय क्षेत्र में बेहतर पीने के पानी की व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के द्वारा दो दिन पश्चात आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ करने की सूचना दी गई है। कलेक्टर ने सूरजपुर एवं विश्रामपुर दोनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पानी का किल्लत ना हो आवश्यक सुधार कार्य कर पानी की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर आरा ने मोहरा एनीकट के निरीक्षण के पश्चात नगर पालिका सूरजपुर के इंटक वॉल का निरीक्षण किया। पानी के बहाव को इंटेक वॉल के तरफ पानी के बहाव को लाने के लिए नगर पालिका के द्वारा पोकलेन मशीन लगाकर स्थाई बंड का निर्माण किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल ने नगरीय क्षेत्र के रहवासियों को पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए समय रहते पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने अधिकारियों से कहा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल, विश्रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव, वीरेंद्र बंसल, संजय डोसी,  आनंद सोनी, सुनील अग्रवाल, प्रवेश गोयल, गंगा रवि, संजीत यादव, एसडीएम रवि सिंह, जल संसाधन विभाग कार्यपालन अभियंता सी बी ध्रुव, नगर पालिका अधिकारी बसंत बुनकर,  यूफ्रेसिया एक्का सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This