Thursday, February 12, 2026

कलेक्टर ने बरबसपुर डंप यार्ड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Must Read

कोरबा, 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज बरबसपुर स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के डंप यार्ड (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र) का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ संग्रहित कचरे की प्रोसेसिंग, कंपोस्ट निर्माण तथा अनुपयोगी सामग्री के पृथक्करण हेतु स्थापित यूनिटों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मशीन तक कचरा लाने के लिए चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाए तथा मशीनों का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के समय कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए पूर्व तैयारी की जाए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने डंप यार्ड परिसर के आसपास पौधरोपण कर हराभरा वातावरण विकसित करने, बाउंड्रीवाल निर्माण को प्राथमिकता देने तथा संग्रहित कचरे से उत्पन्न दुर्गंध की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा तथा निगम के इंजीनियर श्री राहुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Latest News

    Mahashivaratri 2026: महादेव तक पहुंचानी है अपनी अर्जी? तो नंदी के कान में मनोकामना कहते समय न भूलें ये 5 नियम

    नई दिल्ली।' 12 फरवरी, 2026 हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक महाशिवरात्रि इस साल 15 फरवरी...

    More Articles Like This