भारत के इस राज्यों में रहेगा ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड अलर्ट

Must Read

भारत के इस राज्यों में रहेगा ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में अगले 5 दिन कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान इन राज्यों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी लो रहने की आशंका है। वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में हल्का से घना कोहरा छाया रहा। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखी गई। इस दौरान चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This