छत्तीसगढ़ में कल रहेगा शुष्क मौसम, प्रदेश में इस तारीख से ठण्ड की होगी एंट्री

Must Read

Cold will enter Chhattisgarh after October 16

रायपुर। पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून विदा हो गया है, मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा ने यह जानकारी दी है। वहीं साथ में यह जानकारी भी दी गई है कि 16 अक्टूबर के बाद से प्रदेश का मौसम बदलेगा । उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आएंगी, तापमान में गिरावट होगी।

वहीं छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। बीते दिनों से प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है। उमस से लोग काफी परेशान हैं। बीते गुरुवार को इससे राहत मिली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। प्रदेश में गुरुवार दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव आया और जमकर बदरा बरसे। इससे लोगों की उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इन चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही आज शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This