आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के लिए सीएम शिवराज ने दिया बड़ा तोहफा
भोपाल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के लिए सीएम शिवराज ने एक बड़ा तोहफा दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि के आदेश जारी किया। इसके तहत उन्हें बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वेतन के रूप में 7250 जबकि सहायिकाओं को 6500 का लाभ मिलेगा। अक्टूबर महीने से उनके खाते में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। साथ ही इसे जल्द बढ़कर 3000 किया जाएगा। इन कार्यकर्ताओं को 1 अक्टूबर से बढ़े मानदेय का लाभ मिलेगा।