Saturday, February 8, 2025

CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भरा नामांकन, जानें गांडेय सीट पर कौन-कौन देगा इन्हें टक्कर

Must Read

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन  गांडेय विधानसभा सीट नामांंकन दाखिल कर दिया है। राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद के साथ वो नामांकन करने पहुंचीं। कल्पना का मुकाबला यहां बीजेपी की मुनिया देवी से है। वहीं सीएम हेमंत सोरेन थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करने पहुेंचेगे। आज पार्टी के 7 कैंडिडेट अपना नामांकन करेंगे।

https://x.com/JMMKalpanaSoren/status/1849335682155659471?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1849335682155659471%7Ctwgr%5E59edb046b02005f510a87650d1cf05a8c7eaf9b3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2F%2Fjharkhand-election-cm-hemant-soren-wife-kalpana-murmu-soren-filed-nomination-from-gandey-seat%2F

बता दें कि गांडेय विधानसभा सीट पर पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नामांकन दाखिल करने के बाद कल्पना ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”गांडेय विधानसभा के अपने लोगों की सेवा करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो उम्मीदवार के रूप में मैंने आज नामांकन पत्र दाखिल किया।

https://x.com/JMMKalpanaSoren/status/1849359201216401730?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1849359201216401730%7Ctwgr%5E59edb046b02005f510a87650d1cf05a8c7eaf9b3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2F%2Fjharkhand-election-cm-hemant-soren-wife-kalpana-murmu-soren-filed-nomination-from-gandey-seat%2F

कल्पना ने आगे लिखा कि- जेएमएम विधायक कल्पना आगे लिखती हैं, ”गांडेय विधानसभा की जनता का स्नेह, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और मां का आशीर्वाद तथा हेमंत का साथ ही मेरा हौसला है, मेरी ताकत है, मेरा विश्वास है। जीतेंगे गांडेय! जीतेगा झारखंड! एक ही नारा, हेमंत दुबारा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बरहेट से नामांकन करेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद बोरियो के डुमरिया मैदान में आयोजित सभा को सीएम हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे। प्रशासन की ओर से हेलीपेड बनाया गया है। गुरुवार दोपहर 2 बजे हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से बोरियो पहुंचेंगे। बोरियो के डुमरिया मैदान आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बरहेट रवाना हो जाएंगे।

भाजपा के घोषित 66 प्रत्याशियों में 32 का नामांकन गुरुवार को ही है। हर प्रत्याशी के नॉमिनेशन में कोई न कोई राष्ट्रीय नेता, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री, पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे। रांची से बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह, हटिया से नवीन जायसवाल ने पर्चा भरा है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

Latest News

कोरबा: राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश

कोरबा। कोरबा पुलिस ने राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मिली गुप्त...

More Articles Like This