सीएम डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से ‘नमामि गंगे अभियान’ में भाग लेने का किया आव्हान

Must Read

CM Dr. Yadav called upon the people of the state to participate in ‘Namami Gange Abhiyan’

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से ‘नमामि गंगे अभियान’ में भाग लेने का आव्हान किया। 05 जून पर्यावरण दिवस से 16 जून गंगा दशहरा तक अभियान चलेगा। जल स्त्रोतों की साफ-सफाई और जल चेतना बढ़ाने के लिए गतिविधियां होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और जल के संबंध में जागरूकता के लिए 5 जून पर्यावरण दिवस से 16 जून गंगा दशहरा तक चलने वाले ‘नमामि गंगे अभियान’ में प्रदेशवासियों से सक्रिय रूप से भाग लेने का आव्हान किया है।

उन्होंने कहा कि वृक्षों और जल से ही यह वसुधा समृद्ध है, यही जीवन का आधार है, अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जनभागीदारी से नदी, तालाब, कुंए, बावड़ी की साफ-सफाई कर, जनसामान्य में जल के प्रति चेतना बढ़ाने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली जल चेतना संबंधित गतिविधियों का हिस्सा बनें और जल पर केन्द्रित पर्वों से जुड़कर इनके पीछे छुपे रहस्यों को भी समझें।

Latest News

मोदी सरकार ने MP को दिया बड़ा तोहफा: 5 नए आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात, 50 बिस्तर वाले 2 आयुष चिकित्सालयों को भी मिली स्वीकृति

भोपाल। राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत प्रदेश में 5 नवीन शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और 2 नवीन 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालयों...

More Articles Like This