CM Dr Mohan on Bulldozer Action: बुलडोजर संस्कृति पर सीएम डॉ मोहन का बड़ा बयान, कही ये बात…

Must Read

भोपाल। बुलडोजर एक्शन पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बुलडोजर संस्कृति पसंद नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि वह हमेशा ऐसे कार्यों का विरोध करते आए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुलडोजर एक्शन को लेकर खुलकर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी बुलडोजर चलाने के पक्ष में नहीं रहे हैं। सीएम ने यह भी दावा किया कि वह हमेशा इसके लिए इनकार ही करते आए हैं। बुलडोजर संस्कृति पसंद नहीं है।

दरअसल, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन को गलत बताते हुए इस पर रोक लगाने का आदेश दिया था। SC ने आदेश पारित किया कि एक अक्टूबर 2024 तक बिना कोर्ट की अनुमति के कोई भी मकान नहीं ढहाया जाएगा। हालांकि इसमें सार्वजनिक रास्ते, स्थान और रेलवे ट्रैक शामिल नहीं हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अवैध रूप से ध्वस्तीकरण के मामले संविधान के मूल्यों के खिलाफ जाते हैं। ये आदिश उन याचिकाओं की सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें आरोप लगाए गए थे कि कई राज्यों में आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। यह भी आरोप लगाए गए थे कि विशेष धर्म से संबंधित आरोपियों के मकान ही ध्वस्त किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि देश के कई बीजेपी शासित राज्यों में आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा चुकी है। साल 2023 में मोहन यादव की सरकार बनने के बाद कई बार ऐसा हुआ है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई हो। कई आरोपियों की अवैध संपत्ति ढहाई जा चुकी है। बीजेपी कार्यकर्ता के हाथ काटने वाले आरोपी के घर पर भी बुलडोजर चलाया गया था। हालांकि, इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन का कहना है कि वह बुलडोजर एक्शन को पसंद नहीं करते हैं।

Latest News

उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर चावल चोरी करने वाले आरोपी को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। बसदेई निवासी नरेन्द्र सिंह ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ग्राम उंचडीह व बसदेई के...

More Articles Like This