कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय के नामांकन में पहुंचे सीएम और डिप्टी सीएम.. आधा दर्जन मंत्रियों और विधायकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

Must Read

CM and Deputy CM arrived for the nomination of Korba Lok Sabha candidate Saroj Pandey.

कोरबा। गुरुवार को नामांकन रैली और आमसभा के जरिए भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा उम्मीदवार डा. सरोज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव सहित मंत्रियों की उपस्थिति में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विधानसभा में जीत दिलाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए उपस्थित सभी आम जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की यह कोई आम चुनाव नहीं है, यह चुनाव इसलिए और भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है कि देश को विकास की राह पर दौड़ाने वाले हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय ने कहा कि गरीबों की चिंता करने वाली उनको आगे बढ़ाने वाली भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार को ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है जिससे भारत का और अधिक अग्रणी विकास होगा। उन्होंने कहा कि कोरबा से रायपुर तक सुंदर सड़क बनाकर देने वाली भाजपा की मोदी सरकार ही है। कांग्रेस सरकार में देखिए कुसमुंडा सड़क की हालत क्या हो गई।

उन्होंने कांग्रेस सांसद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले ससुर जी ने राज किया फिर पतिदेव अब परिवारवाद के चलते गृहणी स्त्री को सांसद बना दिया। ये वही कांग्रेस सांसद हैं जो खुद कहती हैं कि कांग्रेस भ्रष्टाचार करती है मैं नहीं। जो सांसद स्वयं कहे कि कांग्रेस भ्रष्टाचारी है फिर हमे कहने की जरूरत नहीं जनता सब जानती है।

सरोज पाण्डेय की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, विधायक रेणुका सिंह, विधायक भैयालाल राजवाड़े, विधायक प्रणव मरपच्ची, पूर्व विधायक ननकीराम कंवर, कटघोरा के भाजपा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो, कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चारों जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कृष्ण बिहारी जायसवाल, अनिल केशरवानी, कन्हैया सिंह राठौर समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में लोग सामिल रहे।

Latest News

*कोरबा जिले में 96 शिक्षकों की मानदेय पर भर्ती, 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित*

कोरबा। शिक्षा विभाग द्वारा जिले के एकल शिक्षक, शिक्षकविहीन एवं दो शिक्षकीय माध्यमिक शालाओं में 96 शिक्षकों की मानदेय...

More Articles Like This