CM साय को किरणदेव दिलाएंगे BJP की सदस्यता:छत्तीसगढ़ में मंत्री, विधायक और सांसद 50 लाख लोगों को कराएंगे भाजपा जॉइन; जिलेवार मिली जिम्मेदारी

Must Read

देशभर में भाजपा संगठन पर्व पर सदस्यता अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में CM साय आज से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। दिनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सबसे पहले उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाएंगे। इसके बाद CM साय, अन्य लोगों को भाजपा ज्वॉइन करवाएंगे। इसी तरह सभी मंत्री-विधायक, सांसद भी भाजपा ज्वॉइन करेंगे।

तेलंगाना-आंध्र में कहर बनकर आसमान से बरस रही बारिश, अब तक 31 लोगों की मौत; 432 ट्रेनें रद्द

प्रदेशभर में 50 लाख लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी। बीजेपी ने सोमवार को ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ लॉन्च किया था। इस मौके पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की सदस्यता ली थी।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी होगा सदस्यता कार्यक्रम।

भाजपा के नेता नए सिरे से भाजपा ज्वॉइन कर रहे हैं।  के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे।

श्रीवास्तव ने बताया कि रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक वॉर रूम तैयार किया गया है। यहां से सदस्यता अभियान की हर पल की निगरानी होगी। अगले दिन 4 सितंबर को जिला इकाइयों और 6 सितंबर को मंडल इकाइयों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।

पार्टी की सदस्यता के लिए प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ सदस्यता के मामले में पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा। हर क्षेत्र हर समाज हर वर्ग के लोग, युवा महिला बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बनेंगे।

पिछले दिनों वर्कशॉप लेकर नेताओं की तैयारी।

कोई भी पार्टी की सदस्यता ले सकता है। इसके लिए एक लिंकभी जारी की गई है। इस लिंक में मोबाइल फोन नंबर लिखने पर एक OTP से वेरिफाई करना होगा। स्क्रीन पर दिए गए फॉर्म पर टाइटल में Mr या Mrs लिखकर फिर नाम और अन्य जानकारियां देकर सेव पर क्लिक करते ही लोग घर बैठे भाजपा के सदस्य बनेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बिलासपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को रायगढ़ और दुर्ग, सरोज पांडेय को रायपुर, लता उसेंडी को कांकेर में सदस्यता अभियान का जिम्मा मिला है। हर जिले में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा सदस्यता के लिए सुकमा में ओजस्वी मंडावी, अरुणसिंह भदौरिया और हूंगाराम मरकाम, बीजापुर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जी. वेंकट और सुखलाल पुजारी, दंतेवाड़ा में श्रीनिवास राव मद्दी, विजय तिवारी, कुमारसिंह भदौरिया, बस्तर में वन मंत्री केदार कश्यप, शरद अवस्थी और सुभाऊराम कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है।

नारायणपुर में दिनेश कश्यप, बृजमोहन देवांगन और गौतम गोलछा, कोण्डागांव में महेश कश्यप, प्रवीण सिंह बदेशा और मनोज जैन, कांकेर में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, महावीर सिंह राठौर, निरंजन सिन्हा और सुमित्रा मारकोले को जिम्मेदारी दी गई है।

भिलाई में विधायक राजेश मूणत, सांवलाराम डाहरे विधायक डोमनलाल कोर्सवाड़ा और विधायक रिकेश सेन, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक ललित चंद्राकर और विधायक गजेंद्र यादव, बालोद में भोजराज नाग, प्रीतम साहू और यशवंत जैन को जिम्मेदारी दी गई है।

धमतरी में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, रंजना साहू, श्रवण मरकाम और पिंकी शाह, गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, गोवर्धन मांझी, विधायक रोहित साहू, डमरूधर पुजारी व संतोष उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है।

रायपुर (ग्रामीण) में सांसद रूपकुमारी चौधरी, चंद्रशेखर साहू, विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, विधायक इंद्रकुमार साहू, देवजीभाई पटेल, नवीन मार्कंडेय, संजय ढीढी व अशोक बजाज, रायपुर (शहर) में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय, सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक पुरंदर मिश्रा और विधायक मोतीलाल साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

बलौदाबाजार में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा और श्याम बाई साहू, महासमुंद में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूनम चंद्राकर और डॉ विमल चोपड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।

जांजगीर-चांपा में विधायक धरमलाल कौशिक, कमलादेवी पाटले, सौरभ सिंह और अम्बेश जांगड़े, सक्ती में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, मेघाराम साहू और जगन्नाथ पाणिग्रही, मुंगेली में सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मंत्री लखनलाल देवांगन, राजा पांडेय और प्रणव कुमार मरपच्ची को जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और रजनीश सिंह, कोरबा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और ननकीराम कंवर, रायगढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद देवेंद्रप्रताप सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंत्री टंकराम वर्मा और निर्मल सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है।

जशपुर में राधेश्याम राठिया और रणविजय सिंह जूदेव, सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव और कमलभान सिंह, बलरामपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उद्धेश्वरी पैकरा, सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज और रामसेवक पैकरा को जिम्मेदारी दी गई है।

​​​​​​कोरिया में विधायक रेणुका सिंह और भैयालाल राजवाड़े, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और चंपादेवी पावले की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, कोमल जंघेल और विक्रांत सिंह, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा और संजीव शाह, राजनांदगांव में विधायक अमर अग्रवाल, खूबचंद पारख और अशोक शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही कबीरधाम में विधायक भावना बोहरा, मोतीराम चंद्रवंशी और सियाराम साहू, बेमेतरा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे, विधायक ईश्वर साहू, लाभचंद बाफना, विधायक दीपेश साहू और प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल को को जिम्मेदारी दी गई है

 

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This