12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

Must Read

Class 12th student commits suicide, took the extreme step under exam stress

कोरबा जिले में 12वीं की छात्रा ने परीक्षा के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। रात के वक्त सब खाना खाकर सोने चले गए, फिर सुबह छात्रा की लाश फंदे पर मिली, जिसे देखकर घर में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

जानकारी के मुताबिक, दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुमगरी का रहने वाला घासीराम मजदूर है। उसकी 4 बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी नीलिमा (19 वर्ष) विद्या गर्ल हायर सेकेंडरी स्कूल दर्री में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। वो आर्ट विषय की छात्रा थी। 1 मार्च से उसकी 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही थी, जिसके कारण वो तनाव में रहती थी। उसने 4 विषयों के एग्जाम दे दिए थे और 27 मार्च को आखिरी पेपर होना था। एग्जामिनेशन सेंटर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दर्री जमनीपाली में था।

गुरुवार रात पूरा परिवार खाना खाकर सोने के लिए चला गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे जब परिवार के लोग सोकर उठे, तो घर के बरामदे में म्यार पर फांसी पर लटकी नीलिमा की लाश मिली। ये देख परिवार के लोग शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने शव को तुरंत फांसी के फंदे से उतारा, लेकिन बेटी की मौत हो चुकी थी। तुरंत दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने बताया कि नीलिमा अपनी पढ़ाई और परीक्षा को लेकर बहुत अधिक परेशान थी। हालांकि वो एक अच्छी स्टूडेंट थी, लेकिन कुछ दिनों से उसका पढ़ने में मन नहीं लग रहा था। घरवालों ने कई बार उसकी परेशानी जानने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी से इस बात की चर्चा नहीं की।

वहीं दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने छात्रा के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया था। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका है।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This