चीन बोला- पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच हो:भारत-पाकिस्तान आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाएं

Must Read

पहलगाम /नई दिल्ली। हमले को सोमवार को 6 दिन हो गए हैं। दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक हलचल नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच पीएम आवास में 40 मिनट तक मीटिंग हुई।

इस बीच, चीन की तरफ से पहलगाम हमले को लेकर बयान आया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं, दोनों देश मतभेदों को बातचीत से सुलझाएं।

वहीं, AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने छत्रपति संभाजीनगर में पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा आतंकी हिंदू और मुसलमानों के बीच झगड़े कराना चाहते हैं।

गैर-मुस्लिम हमारे भाई-बहनों का मारने का एजेंडा एक ही था, वे (आतंकी) चाहते थे कि कोई गैर-मुस्लिम कश्मीर न आ सके। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी।

    Latest News

    Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की ‘लकी डेट’ पर खुलेगा ‘भूत बंगला’ का दरवाजा, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

    नई दिल्ली | बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार और कॉमेडी किंग प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla)...

    More Articles Like This