रायपुर.नक्सलियों के बीच दो गुट बंट गए हैं। एक बस्तर के आदिवासियों को नक्सलवाद से हो रहे नुकसान के बारे में सोच रहा है। तो दूसरा इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखता और बंदूक के दम पर डर का माहौल बस्तर में बनाए रखना चाहता है। इसकी खबर इंटेलिजेंस के जरिए सरकार के पास पहुंची है।
डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि, मुझे बहुत सी बातें पता चली हैं। नक्सलियों के बीच दो भाग हो गए हैं। कुछ को बहुत ज्यादा दुख है। वह विकास के साथ चलना चाहते हैं, विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते हैं। वह उनसे नहीं हो पा रहा है, क्योंकि विभिन्न मामलों को लेकर फंस गए हैं। उनका सरकार पूरा साथ देगी। सरेंडर करें उनकी सुरक्षा की पूरी चिंता की जाएगी।
गृहमंत्री ने कहा कि, नक्सलियों बीच भेद उत्पन्न हो गया है। यह बात है तय है। कारण ऐसा है कि कुछ लोगों का स्वार्थ है वह अपने हित का काम करना चाहते हैं। उन्हें प्रेम, स्नेह इस क्षेत्र से नहीं है। बाकी लोग हैं जो स्थानीय हैं तो उनके मन में दुख का वह भाव है। गृहमंत्री की कही इन बातों के मुताबिक बाहरी नक्सली और स्थानीय नक्सलियों के बीच मतभेद के हालात बन रहे हैं