Tuesday, February 24, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को कोरबा दौरे पर, दिवंगत नेता बनवारीलाल अग्रवाल की तेरहवीं में होंगे शामिल

Must Read

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार की दोपहर अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंच रहे हैं। वे यहां अग्रसेन भवन में आयोजित भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत नेता बनवारीलाल अग्रवाल की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिवारजनों से मुलाकात करेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीतियों पर चर्चा कर सकते हैं।

कोरबा में निर्धारित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दुलदुला (जशपुर) के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

👉 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • दोपहर में कोरबा आगमन

  • अग्रसेन भवन पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे

  • भाजपा नेताओं व परिवारजनों से भेंट

  • इसके बाद दुलदुला (जशपुर) के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This