मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात

Must Read

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार का गठन पूरा हो चुका हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही प्रदेश के सभी मंत्री पदभार ग्रहण करते हुए अपने कामकाज में भी जुट गए हैं। वही अब सरकार निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी एक्टिव नजर आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आज होने वाले कैबिनेट की बैठक एक बाद सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे। बैठक के ख़त्म होने के बाद सीएम साय रात 8 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। सीएम राजधानी में भाजपा और केद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा हैं कि वे शीर्ष नेताओं को मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में हो रहे काम की जानकारी भी देंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सबसे अहम मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हो सकती हैं। वे राष्ट्रीय प्रमुख से प्रदेश में निगम-मंडल की नियुक्ति और प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंथन करेंगे।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This