|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
आज 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अवसर पर बीजेपी अटल स्मृति दिवस के रूप में मना रही है।
इस अवसर पर गुरुवार दोपहर 12 बजे नगर के लालबाग में अटल परिसर का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली किया ।जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया।
जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, महापौर संजय पांडे, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, पूर्व विधायक संतोष बाफना सहित खेमसिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, सफीरा साहू, प्रकाश झा, माहेश्वरी ठाकुर, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, दिगंबर राव, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, राजपाल कसेर, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, बृजेश शर्मा, राजा यादव मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी पूजा अर्चना और स्व अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देकर की गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में एक साथ 115 अटल परिसर का लोकार्पण किया जो कि अपनेआप में यह बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।
बता दें कि अटल परिसर निर्माण के लिए सरकार ने प्रदेश के 14 नगर निगमों में प्रत्येक नगर निगम को 50 लाख रुपए की राशि प्रदान की जबकि 56 नगर पालिका के प्रत्येक नगर पालिका को 30 लाख रुपए की राशि और 122 नगर पंचायत में प्रत्येक नगर पंचायत को 20 लाख रुपए की राशि दी गई है।
इस आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए महापौर संजय पांडे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती के अवसर पर जगदलपुर सहित प्रदेश के 115 अटल परिसर का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली किया है। उन्होंने कहा कि अटल परिसर निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई थी ।और फाइनल बिल होने तक लागत राशि खर्च हो जायेगी।