Saturday, February 28, 2026

Chief Minister Vishnudev Sai रहंगी दौरे में हंगामा: भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में तीखी बहस

Must Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के Chief Minister Vishnudev Sai  के बिलासपुर जिले के रहंगी प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कुछ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे, तभी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें निर्धारित क्षेत्र से आगे जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ देर में बहसबाजी में बदल गई।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। काफी प्रयासों के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम सुचारु रूप से शुरू हो सका। इस दौरान कुछ समय के लिए आयोजन स्थल पर अव्यवस्था का माहौल रहा।

T20 World Cup 2026 : क्या फिर होगा भारत-पाक महामुकाबला? समझें फाइनल में भिड़ने का पूरा गणित और ‘सुपर-8’ का रोमांच

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 263 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, पुल, अस्पताल और सिंचाई परियोजनाएं प्रमुख हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई ग्रामीण मार्गों का उद्घाटन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के 24.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    Latest News

    CG BREAKING : शराब घोटाला’ सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन रिहाई की राह में खड़ी है बड़ी ‘शर्त’

    बिलासपुर/रायपुर | छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ₹2,000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने...

    More Articles Like This