मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Must Read

मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि, पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाला शख्स मुंडका का रहने वाला बताया जाता है। उसका नाम जय प्रकाश है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दिल्ली पुलिस को आरोपी ने फोन किया था और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी के बारे में पता लगाने लगी।

बता दें कि पिछले साल 2022 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले की खबर सामने आई थी। मनीष सिसोदिया ने बताया था कि कुछ असामाजिक तत्वों ने केजरीवाल के घर पर हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए थे। साथ ही गेट पर लगे बूम बैरियर को भी तोड़ दिया गया था। सिसोदिया ने इस पूरे हमले को लेकर बीजेपी को घेरा था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी के गुंडों ने केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है। सोची समझी साजिश के तहत उनके घर पर हमले को अंजाम दिया गया।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This