मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को दी होली की सौगात, किया मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान

Must Read

भोपाल: प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने होली से पहले अकुशल श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है। सीएम मोहन यादव ने अकुशल श्रमिकों के मानदेय में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। वहीं, सीएम मोहन यादव ने हॉकर, डिलीवरी बॉय के भी सौगात देते हुए संबल योजना का लाभ दिए जाने का ऐलान किया है।

सीएम मोहन यादव ने आज घोषणा करते हुए कहा कि अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी को ₹1,625 से बढ़ाकर ₹11,450 तथा अर्द्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी को ₹1,764 से बढ़ाकर ₹12,446 एवं खेतिहर मजदूरों की मासिक मजदूरी को ₹1,396 से बढ़ाकर ₹9,160 आज से हमारी सरकार कर रही है। इसके अलावा हॉकर, डिलीवरी बॉय जैसे काम करने वालों को भी संबल योजना का लाभ दिया जाएगा।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This