मुख्यमंत्री ने ED के समन को हाईकोर्ट में दी चुनौती…

Must Read

मुख्यमंत्री ने ED के समन को हाईकोर्ट में दी चुनौती…

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी समन को चुनौती दी है। मुख्यमंत्री ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी की गई समन को चुनौती दिया है।

मुख्यमंत्री के वकील ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने 18 सितंबर को धनशोधन से जुड़े कथित मामले में ईडी की ओर से जारी समन के खिलाफ सोरेन की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने मामले में राहत के लिए सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय का रुख करने की छूट दे दी थी।

मुख्यमंत्री सोरेन ने अपनी याचिका में उच्च न्यायालय में ईडी द्वारा उन्हें जारी समन पर रोक लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने समन भेजने के जांच एजेंसी के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि ईडी की कार्रवाई का एक कारण राजनीतिक प्रतिशोध है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This