मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुलेट लेकर पहुंचे जनता के बीच, कांग्रेस भरोसा यात्रा में डिप्टी सीएम सिंहदेव भी रहे शामिल

Must Read

Chief Minister Bhupesh Baghel reached among the public with the bullet.

छत्तीसगढ़ में सोमवार को गांधी जयंती के दिन ‘कांग्रेस भरोसा यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा सभी 90 विधानसभा सीटों पर निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में बुलेट लेकर जनता के बीच पहुंचे। वहीं अंबिकापुर में प्रभारी सैलजा और डिप्टी सीएम सिंहदेव यात्रा में शामिल हुए।

वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग विधानसभा में जीप से रैली निकली। साथ ही कोंडागांव में मंत्री मोहन मरकाम भी बुलेट पर सवार होकर भरोसा यात्रा में शामिल हुए। प्रदेशभर में करीब 2700 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी। कांग्रेस नेता लोगों से मिल रहे हैं और सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं।

भरोसा यात्रा के जरिए कांग्रेस विधायक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में 20-30 किलोमीटर की रैली निकाली जा रही है। सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा की अगुवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिन क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक नहीं हैं, वहां दावेदारों और जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This