छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला ममता चंद्राकर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा हुई सम्मानित

Must Read

Chhattisgarh’s Swara Kokila Mamta Chandrakar Sangeet Natak Akademi Award honored by President

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति और छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला के नाम से विख्यात ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से देश के राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया। ममता चंद्राकर छत्तीसगढ़ की मशहूर छत्तीसगढ़ी लोक गायिका है। छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार को स्वर देने वाली लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मिला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह में देश के अन्य कलाकारों के साथ राज्य की इन विभूतियों को सम्मानित किया। संगीत नाटक अवार्ड के रूप में ममता चंद्राकर को 1 लाख रूपए और ताम्रपत्र प्रदान किया गया। संगीत नाटक अकादमी ने देशभर से मिली प्रविष्टियों में से अलग अलग श्रेणियों में 128 श्रेष्ठ कलाकारों और संगीत साधकों को पुरस्कारों के लिए चुना है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This