छत्तीसगढ़ मिशन 2023 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं ने भरा जोश, दिया जीत का मंत्र

Must Read

Chhattisgarh Mission 2023: BJP state president filled the workers with enthusiasm, gave the mantra of victory

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 7 मोर्चों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने समस्त मोर्चा कार्यकर्ताओं से जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने विजय पथ पर तेज गति से निकल पड़ने का आव्हान किया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि सवा चार साल से छत्तीसगढ़ में हर वर्ग भयभीत है। एक भी वर्ग इस सरकार में सुराक्षित नहीं है। गरीब मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, शोषित है। किसान बेहद परेशान हैं।  महिलाओं की अस्मिता खतरे में है। युवा तरुणायी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। न रोजगार मिल रहा न ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा।निर्धन बुजुर्ग बेसहारा हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को जानबूझ कर लटकाया है। कांग्रेस सरकार ने ऐसे पेंच उलझाए हैं कि आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित न हो, इसमें विलम्ब हो। कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ राजनीतिक छल किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अगर आप मैदान पर आएं तो एक भूपेश तो क्या 10 भूपेश आ जाएं, भाजपा को हरा नहीं सकते। हमारे पास मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज है। हमारे कार्यकर्ता समर्पित, संघर्षशील और आम जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी का नेतृत्व करते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This