Tuesday, December 9, 2025

छत्तीसगढ़ माटीपुत्र IPS भोजराम पटेल ने भारतीयों को प्रेरित करने के साथ पर्यावरण को लेकर दिया संदेश, देखें वीडियो

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

आज मुंगेली जिला कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल ने संयुक्त रुप से मुंगेली के कुम्हार पारा , बड़ाबाजार का दौरा किया और वहाँ कुम्हार परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और बच्चो और महिलाएं से भी मिले और बातचीत की व वहाँ से दीपावली पर्व के लिए अपने अपने घरों के लिए मिट्टी के बने दीये भी खरीदे और मुंगेली के लोगों से अपील कि और कहा कि आधुनिकता के चकाचौंध में गुम हो रही भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए दीपों के त्योहार पर मिट्टी के दीये जलाएं। तभी पर्यावरण के साथ हम सब संरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सब लोगों को मिलजुल कर घरों में मिट्टी का दीया जलाने से एक वर्ष का जो विकार रहता है वह भी दूर होता है। कुछ वर्षों से परंपरा व रीति रिवाज के प्रतिकूल दीपावली पर घरों में जलने वाले मिट्टी के दीये को कृत्रिम रोशनी ने अपने आगोश में लेकर भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात किया है। इससे बचने के लिए स्वदेशी अपनाओ के श्लोगन के साथ मुंगेली के लोग घरों में मिट्टी के दिए जलाएं। और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने कुम्हार चाक से खुद भी मिट्टी के दिए बनाएं

 

Latest News

पटवारी और जमीन दलालों की नजर कलेक्टर कार्यालय से लगी हुई शासकीय जमीन पर

सक्ती / कलेक्टर कार्यालय से लगी हुई खसरा नंबर 1311/1,1311/2, 1311/3,1311/4, 1311/5 को बेजा कब्जा से मुक्त कराने के...

More Articles Like This