छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा को लेकर दिया बड़ा बयान

Must Read

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा को लेकर दिया बड़ा बयान

देश में अब से कुछ समय बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और INDIA गठबंधन अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा कर रहे हैं, तो वहीं पीएम मोदी भी अलग-अलग सभाओं के जरिए जनता को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर चुके हैं। INDIA गठबंधन के कई दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। वहीं भाजपा भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि, चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि, छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी हो सकता है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This