छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से कहलाएंगे डॉ. भूपेश बघेल, पढ़े पूरी खबर

Must Read

Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel will be called Dr. Bhupesh Baghel from today

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से डॉ. भूपेश बघेल कहलाएंगे। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से उन्हें पीएचडी की मानद उपाधि दी गई है। इससे अब उनके नाम के आगे डॉक्टर लग जाएगा। इनके साथ ही विश्वविद्यालय ने पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले को भी पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह उपाधि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरुणा पलटा और कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप ने दी।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में सोमवार को प्रथम दीक्षांत समारोह और विश्वविद्यालय का आठवां स्थापना दिवस समारोह था। यह कार्यक्रम भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने की। वो समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

मुख्यमंत्री डॉ. भूपेश बघेल समारोह के मुख्य अतिथि बने। इस मौके पर 13 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री और 135 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। समारोह में पर्यावरण संरक्षण व समाज कल्याण की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और 47 वर्षों से कला की साधना करने वाली पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले को पीएचडी की मानद उपाधि दी गई।

दीक्षांत समारोह में अध्यक्ष रामकृष्ण आश्रम राजकोट अति विशिष्ट अतिथि स्वामी निखिलेश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद विजय बघेल, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव आदि भी उपस्थित रहे।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This